Logo
Madhya Pradesh Crime News: कटनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। गांव के चार अन्य लोगों ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। मां के साथ पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Madhya Pradesh Crime News: मध्यप्रदेश के कटनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा गांव के चार अन्य लोगों ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। 9वीं की छात्रा मां के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मायके में थीं। तभी पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गांव के अन्य 4 युवकों पर भी दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि चारों युवकों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।घटना कटनी के स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र से लगे एक गांव की है।

बच्ची पेपर देने मामा के घर से अपने घर आई थी 
पुलिस के मुताबिक, घटना 1 महीने पुरानी है। बच्ची के कक्षा 9वीं के पेपर चल रहे थे। बच्ची मामा के घर से पेपर देने के लिए अपने घर आई थी। उस समय पिता समेत 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पेपर खत्म होने के बाद पीड़िता मामा के घर पहुंची तो उसने मामी और मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

देवास में पिता ने 11 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म 
हाल ही में देवास में पिता ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म था। मां बाजार गई थी और बेटी घर पर अकेली थी। अकेली बेटी को पाकर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। मां बाजार से लौटी तो उसे बेटी ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां पीड़ित बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। इसके बाद बेटी को लेकर मायके चली गई।

5379487