haribhoomi hindi news
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) के पावर हाउस स्टोर में आग भड़क गई। धुआं और आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। कूलिंग ऑपरेशन अभी जारी है।

भोपाल। छिंदवाड़ा में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) के पावर हाउस स्टोर में गुरुवार सुबह आग लग गई। स्टोर से सुबह 5 बजे धुआं और लपटें उठती कर्मचारियों ने देखा और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझा ली गई है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन जारी है। घटना में स्टोर में रखे ट्रांसफार्मर और स्क्रैप मटेरियल जल गया। MPEB के अधिकारी ने बताया कि आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं। स्टोर में रखा स्क्रैप आग की चपेट में आया है। दोपहर तक नुकसान का आकलन होगा।

7