MP News: गुना शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारियों पर हुई FIR, 1.13 करोड़ गबन का मामला

Guna education
X
गुना शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR
MP News: गुना शिक्षा विभाग में 1.13 करोड़ रुपए गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में FIR भी दर्ज की गई है। दो लेखपाल और एक नौकर के ऊपर FIR दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों ने एरियर को अपने परिवार वालों के खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए थे।

MP News: गुना शिक्षा विभाग में 1.13 करोड़ रुपए गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में FIR भी दर्ज की गई है। दो लेखपाल और एक नौकर के ऊपर FIR दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों ने एरियर को अपने परिवार वालों के खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए थे।

1.13 करोड़ गबन का मामला
चाचौड़ा BEO कार्यालय की एक बहुत बड़ी वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। यह मामला पिछले वर्ष अगस्त के समय सामने आया था। जिसमें शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों ने मिलकर 1.13 करोड़ की राशि गबन कर अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवा लिए। इस मामले में शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई थी। कलेक्टर की सख्ती के बाद मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई।

रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर की राशि
FIR में देरी के कारण कलेक्टर नाराज हो गए और फटकार लगाई जिसके तुरंत बाद ही दो लेखपाल और एक नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। यह कारनामा 2018 से 2022 के बीच किया गया। दो साल पहले तक सैलरी का भुगतान वेंडर के जरिए होता था जिसका इन कर्मचारियों ने भरपूर फायदा उठाया और राशि को अपने रिश्तेदारों के खाते में परिवर्तित कर दिया। उस समय ऑफलाइन ट्रांजेक्शन भी हो जाता था और सबको सैलरी मिल जाती थी। इसलिए किसी ने इस मामले को लेकर शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।

तीन पर दर्ज हुई FIR
इस मामले में शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों पर FIR दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और DEO को भी वार्निंग दी थी। इसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने थाने में शिकायती आवेदन दिया। जिसमें स्वाती जैन लेखापाल, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी चांचौडा, मुकुट बिहारी प्रजापति लेखपाल शासकीय हाई स्कूल पेंची वर्तमान कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, नौकर नारायण लाल घोसी सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबध्द कर जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story