Logo
Shivraj Singh Chauhan son Engagement: MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द बहू आने वाली है। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को हुई है। भोपाल के इंद्र मल जैन की पोती से शिवराज के बेटे ने सगाई की है।

Shivraj Singh Chauhan son Engagement: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द बहू आने वाली है। शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को हुई है। भोपाल के इंद्र मल जैन की पोती से शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने सगाई की है। पूर्व सीएम के बेटे के सगाई समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पत्नी साधना सिंह चौहान और जैन परिवार के सदस्यों ने बेहद सादे तरीके से सगाई की रस्में पूरी की हैं। 

सरकारी आवास के पीछे बहू का घर 
शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। एक का नाम कार्तिकेय है, जबकि दूसरे का नाम कुणाल है। बड़े बेटे कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। छोटे बेटे कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। उनका फोकस अपने बिजनेस पर रहता है। वे डेयरी का बिजनेस करते हैं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास बी-8 के पीछे निशात कॉलोनी में उनकी होने वाली बहू का घर है।  

19 जून को हुआ था कुणाल का जन्म 
27 वर्षीय कुणाल के 25वें जन्मदिन पर पिता शिवराज सिंह चौहान ने भावुक पोस्ट लिखी थी। शिवराज ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि आज कुणाल 25 वर्ष का हो गया। ये वर्ष कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। मुझे वो दिन याद है, जब 19 जून को कुणाल का जन्म हुआ था। तब मैंने अपनी गोद में लेकर उसके कान में गायत्री मंत्र पढ़ा था और भगवान से यही प्रार्थना की थी कि हे मेरे प्रभु इसे सद्बुद्धि देना, सन्मार्ग पर चलाना। 

2021 की पोस्ट: मेरे मन में संतोष और आनंद का भाव
शिवराज ने आगे लिखा था कि आज मेरे मन में संतोष और आनंद का भाव है कि मैंने जो प्रार्थना की थी, वो सफलीभूत हो रही है। कुणाल उसी राह पर चल रहा है। कार्तिकेय और कुणाल दोनों को सन्मार्ग पर चलते देखकर मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है। एक पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व और किस बात पर हो सकता है।

5379487