Logo
election banner
Crime news: गुना जिले से रविवार को गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह घटना धरनावदा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार युवक ने बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ को रोकने का प्रयास कर रहा था। उसी दरमियान एक व्यक्ति ने उस पर फायर कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई।

मध्यप्रदेश के गुना जिले में आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि दिनदहाड़े पारदी समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोकसभा चुनाव के कारण आचार्य संहिता भी लागू है। इस दौरान सभी के शस्त्र भी थाने में जमा हो जाते हैं। ऐसे में गोली चलाने की घटना प्रशासन पर भी सवाल खड़ा करती है। 

बहन के साथ जबरदस्ती का किया विरोध
गुना के बीलाखेड़ी में जिस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका नाम धर्मपाल पारदी (25) है, जो खेत में प्लाऊ चलवा रहे थे। इस दौरान उसके साथ बड़ी बहन भी थी। तभी गांव के कुछ लोग उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगे। बहन को पकड़कर ले जाने लगे। धर्मपाल ने जब इस घटना का विरोध किया, तो एक व्यक्ति ने उस पर फायर कर दिया। 

भोपाल ले जाने से पहले ही हुई मौत
युवक गोली लगते ही मौके पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाने लगे। उस दौरान भी आरोपियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट की। परिवार वालों ने किसी तरह उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने भोपाल के लिए रेफर कर दिया। धर्मपाल को भोपाल ले जाने से पहले ही जिला अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।

5379487