वन विहार नेशनल पार्क: इकलौती वाइट टाइग्रेस की मौत, 11 साल पहले इंदौर से आई थी रिद्धि

Bhopal Van Vihar
X
Bhopal Van Vihar
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क से दुखद खबर है। गुरुवार(19 सितंबर) को इकलौती सफेद बाघिन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघिन का दाह संस्कार किया गया।

Bhopal Van Vihar: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क से दुखद खबर है। गुरुवार(19 सितंबर) को इकलौती सफेद बाघिन की मौत हो गई। 15 साल की टाइग्रेस रिद्धि की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। 2 दिन से बाघिन ने खाना नहीं खाया था। गुरुवार सुबह रिद्धि अपने हाउस में मृत पड़ी मिली। पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघिन का दाह संस्कार किया गया। रिद्धि की मौत के बाद वन विहार में अब 15 बाघ बचे हैं, लेकिन सफेद बाघ एक भी नहीं हैं।

4 साल की उम्र में रिद्धि को लाया गया था
वन विहार प्रबंधन के मुताबिक, वन्यजीव एक्सजेंच योजना के तहत रिद्धि को 28 दिसंबर 2013 को इंदौर जू से लाया गया था। उस समय रिद्धि की उम्र चार साल थी। तब से वन विहार घूमने आने वाले लोग रिद्धि का दीदार कर रहे थे। रिद्धि को डिस्प्ले वार्ड में रखा गया था। अब सफेद बाघिन की मौत के बाद सबकी उम्मीदें टूट गईं।

अंगों ने काम करना कर दिया था बंद
वन विहार प्रबंधन ने बताया कि बुधवार को रिद्धी की हालत सामान्य थी। 2 दिन से नियमित भोजन नहीं लिया था। गुरुवार सुबह सफेद बाघिन अपने हाउस में पड़ी मिली। वन्यप्राणी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने मृत्यु का कारण वृद्धावस्था को बताया है। डॉक्टर का कहना है कि अंदरूनी अंगों का काम न करना पाया गया। मृत सफेद बाघिन का सैंपल जांच के लिए स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक हेल्थ जबलपुर भेजे गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story