Cat Show : भोपाल में बिल्लियों का रैम्प वाक, आकर्षण का केंद्र रही मेनकून कैट, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Bhopal Cat Show 2024
X
कैट शो: बिल्लियों ने किया रैम्प वाक, आकर्षण का केंद्र रही मेनकून कैट, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान।
Bhopal Cat Show 2024: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार (15 दिसंबर) को कैट-शो हुआ। इसमें 300 कैट लवर्स बिल्लियों को लेकर पहुंचे।  

Bhopal Cat Show 2024: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार (15 दिसंबर) को कैट-शो हुआ। कोहेफिजा के लेक-व्यू गार्डन में सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शो में करीब 300 कैट लवर्स शामिल हुए। इन बिल्लियों की कीमत 5 हजार से 5 लाख तक बताई गई।

भोपाल का यह चौथा कैट शो है। क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने बताया, 2019, 2022 और 2023 में भी कैट-शो हुआ था। देशभर में ऐसे 50 कार्यक्रम किए हैं। शो का मुख्य उद्देश्य कैट लवर्स को प्रोत्साहित करना है। इस बार उत्तरी अमेरिका की नस्ल मेनकून बिल्ली आकर्षण का केंद्र है।

Bhopal Cat Show 2024
Bhopal Cat Show 2024

कैट-शो के 5 पैरामीटर
भोपाल के कैट-शो में डिसीजन के लिए तीन सदस्यीय ज्यूरी गठित की गई थी। जिसने 5 पैरामीटर पर बिल्लियों का रिव्यू किया है। क्लब प्रमुख नाजनीन ने बताया, रिव्यू जो पैरामीटर तय किए थे, उनमें बिल्लियों का ब्यूटीफिकेशन, ब्रीड स्टैंडर्ड, टेंपरामेंट, हेल्थ और हाइजीन शामिल है। इसी आधार पर प्राइज तय किए गए।

Bhopal Cat Show
Bhopal Cat Show

यह भी पढ़ें: भोपाल में महिलाओं ने दौड़ाई बाइक, यौन उत्पीड़न और महिला हिंसा के खिलाफ दिया संदेश

कैट-शो में 1350 रुपए तक शुल्क
कैट-शो में बिल्लियों की चैम्पियनशिप फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया ने कराया था। पार्टिसिपेंट्सेशन के लिए 600 से 1350 रुपए तक शुल्क तय की गई थी। विजिटर्स के लिए 200 रुपए शुल्क तय थी। भोपाल कैट शो में बड़ी संख्या बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

वीडियो देखें ...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story