ग्वालियर। स्थानीय हरिवंशपुरम फेस-2 निवासी 12वीं कक्षा के एक 20 वर्षीय छात्र ने गणित और रसायन विज्ञान के पेपर उम्मीद के अनुसार न जाने पर निराश होकर तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उत्कर्ष नामका यह छात्र पहले भी 65 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हो चुका था, लेकिन बेहतर परिणाम पाने के लिए दोबारा परीक्षा दे रहा था। पढ़ाई के साथ वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था, जिससे उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया था। हालांकि वह घटनावाली रात में भी पूरी तरह से सामान्य दिख रहा था। परिवार और आसपास के लोग अब भी यह समझ नहीं पा रहे कि एक होनहार और शांत स्वभाव का छात्र इतनी बड़ी निराशा में कैसे घिर गया।
पेपर उम्मीद से खराब होने से था निराश
खोजबीन की तो घर के पीछे गली में उसका शव मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कुछ विषयों के पेपर उम्मीद से खराब गए थे, जिससे वह बेहद निराश था। पुलिस ने बताया कि बरुआ सागर निवासी राजीव गुप्ता कई साल से ग्वालियर में प्रमोद चौहान के मकान में किराए से रह रहे हैं। वह दाल बाजार में आढ़त का काम करते हैं। उत्कर्ष उनका इकलौता बेटा था। वह पढने में अच्छा था। उसके हमेशा अच्छे अंक आते थे।
कंपटीशन की भी तैयारी कर रहा था उत्कर्ष
उत्कर्ष 12वीं के साथ-साथ कंपटीशन की भी तैयारी कर रहा था। उसकी बड़ी बहन बेंगलुरु में नौकरी करती है। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि बच्चे की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कम नंबर आने की वजह से उसने सुसाइडल अटेम्प्ट किया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह सुबह 8:30 बजे घर के पीछे गली में मृत अवस्था में मिला।
सामान्य दिख रहा था घटना वाली रात
वह घटना वाली रात पूरी तरह सामान्य था। उत्कर्ष ने रात में माता-पिता के साथ सामान्य रूप से खाना खाया इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह 8:30 बजे जब कमरे से बाहर नहीं आया। पिता राजीव उसे देखने पहुंचे तो कमरे में नहीं मिला। वह उसे खोजते छत पर गए तो वह वहां भी नहीं था। वहां से झांककर नीचे देखा तो पीछे गली में उत्कर्ष मृत हालत में पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया है।









