Pakistan Afghanistan War: पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के दौरान अब एक बड़ा दावा सामने आया है। अफगानिस्तान की मीडिया का कहना है कि उनके सुरक्षा बलों ने पकिस्तानी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर एक जलते हुए विमान के मलबे का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे पकिस्तान का एफ-16 (F-16) बताया जा रहा है।
विमान गिराने का दावा
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अफगान सीमा में प्रवेश करने वाले एक पकिस्तानी विमान को मार गिराया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विमान के मलबे पर सीरियल नंबर 85510 और पकिस्तानी झंडा साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि मलबे का आकार और ढांचा एफ-16 विमान से मेल नहीं खाता है। पकिस्तान ने शुक्रवार को अफगान सीमा में घुसकर बमबारी करने की पुष्टि तो की है, लेकिन उसने किसी भी विमान के नुकसान से साफ इनकार किया है।
🚨 BIG BREAKING NEWS💥
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) February 27, 2026
This is a Pakistani military F-16, American-made, that Afghan defensive forces have shot down. pic.twitter.com/7qBAjv89rk
पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 'खुली जंग'
पकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच 'खुली जंग' (Open War) का ऐलान कर दिया है। पकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित कई प्रमुख शहरों पर भीषण बमबारी की है। यह कार्रवाई गुरुवार रात को अफगान बलों द्वारा पकिस्तानी सीमा चौकियों पर किए गए हमले के जवाब में की गई है। पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच छोटे-मोटे झड़पें जारी थीं, लेकिन अब इसने एक बड़े युद्ध का रूप ले लिया है।
🚨 BIG BREAKING NEWS💥
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) February 27, 2026
Weapons seized by Afghan forces from the militias of the Pakistani military regime.
Afghanistan — the graveyard of empires.👊 pic.twitter.com/LT8KLieh5p
पकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल पकिस्तान विरोधी आतंकी समूहों को करने दे रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है। कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुई कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई स्थाई समझौता नहीं हो सका है।
🚨 BIG BREAKING NEWS💥
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) February 27, 2026
After returning safely from the battle, Afghan defensive forces visited a family and a young child in Behsud district, Nangarhar, whose nearly entire family had been killed.
The defensive forces congratulated the child & the family on the success of the… pic.twitter.com/PAAmcJmVu6
शहबाज शरीफ की चेतावनी
ताजा हिंसा में दोनों देशों की सेनाओं ने दर्जनों सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। पकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि उनके देश की सेना किसी भी आक्रामक मंसूबे को कुचलने की पूरी क्षमता रखती है। फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी जारी है और दोनों तरफ से लड़ाकू विमानों और तोपखानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हरिभूमि इस वायरल वीडियो या विमान गिराने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।










