Shivraj Singh Chouhan Viral Video: मध्यप्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में मंत्री शिवराज अपना काफिला रोककर एक घायल युवक की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। भोपाल के वीआईपी रोड पर एक एक्सीडेंट में युवक घायल हो गया था। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल घायल युवक की मदद की बल्कि उसके इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे शिवराज
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी वीआईपी रोड के चेतक ब्रिज इलाके में उन्हें रास्ते पर भीड़ दिखी। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और घायल के पास गए। उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। मंत्री चौहान ने घायल को सुरक्षाकर्मी और आसपास खड़े लोगों की मदद से गाड़ी में बैठाया और साथ मौजूद लोगों को उसके साथ अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।
एक एक्स यूजर पोस्ट किया वीडियो
जब शिवराज सिंह चौहान घायल की मदद कर रहे थे तभी किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'यह हैं वास्तविक जन नायक, भोपाल एयरपोर्ट जाते समय रास्ते शिवराज सिंह चौहान ने एक्सीडेंट में घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने और समुचित इलाज के निर्देश दिए।'
देखिए वीडियो
यह हैं वास्तविक जन नायक भोपाल एयरपोर्ट जाते समय रास्ते शिवराज सिंह चौहान ने एक्सीडेंट में घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने और समुचित इलाज के निर्देश दिए #ShivrajSinghChouhan #ShivrajSingh #BJP4ViksitBharat #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4IND #CongressParty #congressnews #MP pic.twitter.com/ozrv78pEWj
— @durgesh IANS (@D_kumar777) February 27, 2026
लगातार चर्चा में हैं शिवराज
बता दें कि, इन दिनों शिवराज सिंह चौहान काफी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि, 'मेरा स्वागत फूल या श्रीफल से करने की आवश्यकता नहीं है। अगर मेरा स्वागत करना हो तो एक पेड़ लगाकर आना और उसकी तस्वीर लेकर आना। मुझे इसी से बहुत खुशी होगी।'








