भोपाल को बड़ी सौगात: नर्मदापुरम रोड पर 144 करोड़ से बनेगा बावड़िया आरओबी-2, CM ने दी मंजूरी

Bhopal Bavadia ROB-2
X
Bhopal Bavadia ROB-2
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और ओवर ब्रिज मिलेगा। बावड़िया कला चौराहे से आशिमा मॉल के पहले (पुरानी बीआरटीएस तक बावड़िया आरओबी-2 बनेगा।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और ओवर ब्रिज मिलेगा। यह ब्रिज बावड़िया कला चौराहे से आशिमा मॉल के पहले (पुरानी बीआरटीएस लेन) तक बनेगा। बावड़िया आरओबी-2 नाम से प्रस्तावित इस ब्रिज को वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने भी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इसे लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

733 मीटर लंबा होगा आरओबी
पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार की गई डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में आरओबी और एप्रोच रोड की लंबाई 1200 मीटर है। इसमें आरओबी 733 मीटर लंबा और करीब 15 मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों ओर एप्रोच रोड भी बनेगी। बावड़िया ब्रिज-1 की चौड़ाई 12 मीटर ही है। इसके दोनों ओर 5-5 मीटर अप्रोच रोड है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

144 करोड़ की लागत
बावड़िया ब्रिज-2 के निर्माण में 144.17 करोड़ खर्च होंगे। इसमें से 81 करोड़ रुपए भू-अर्जन पर खर्च किए जाएंगे। दोनों ओर 1200 मीटर लंबी सर्विस रोड बनेगी। ताकि, यातायात सुगम बनाया जा सके।

जाम से राहत की उम्मीद
बावड़िया कला और नर्मदापुरम रोड के आसपास बढ़ती बसाहट के कारण आरओबी-2 जरूरी है। मौजूदा बावड़िया आरओबी-1 पर ट्रैफिक दबाव काफी रहता है। सुबह-शाम यहां जाम की स्थित बनती है। नया आरओबी बनने से ट्रैफिक बंट जाएगा और जाम से राहत मिलेगी।

15-20 हजार हर घंटे
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, आरओबी के बनने से यहां पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) 15-20 हजार तक पहुंच जाएगी। यानी पीक ऑवर्स में हर घंटे 15-20 वाहन गुजरेंगे। आरओबी बनने से यातायात दबाव कम होगा।

यह भी पढ़ें: गोवा ट्रिप हुई आसान: भोपाल से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट, 1.50 घंटे में पहुंचेंगे यात्री

चुनाव से पहले विधानसभा
गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने इस आरओबी का भूमिपूजन विधानसभा चुनाव से पहले कर दिया था। बताया था कि आरओबी की बैंक ऑफ सेंक्शन हो चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते हर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story