Logo
हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा निकाली गई स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 28 मार्च आवेदन करने का आखिरी दिन है।

शिमला। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा निकाली गई स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 28 मार्च आवेदन करने का आखिरी दिन है।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब सिर्फ आज का ही समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी तरह का मौका नहीं दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
स्टेनोग्राफर और क्लर्क पद के लिए:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) होना जरूरी और साथ ही टाइपिंग स्पीड अच्छी होना अनिवार्य है। 

ड्राइवर पद के लिए:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। 

कितनी मिलेगी सैलरी?
स्टेनोग्राफर: ₹38,500 से ₹1,22,700 प्रतिमाह
क्लर्क: ₹20,200 से ₹64,000 प्रतिमाह
ड्राइवर: ₹21,300 से ₹67,800 प्रतिमाह

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 45 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी

आवेदन शुल्क

  1. जनरल वर्ग: ₹450
  2. SC/ST/EWS/OBC: ₹300

जरूरी सलाह
अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो आज ही आवेदन कर दें। आखिरी दिन पर वेबसाइट स्लो होने या तकनीकी दिक्कतों की संभावना रहती है, जिससे आपका मौका छूट सकता है।

7