Logo
भोपाल में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को धमकी देकर होटल ले जाकर रेप किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Bhopal Rape Case: मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में महिला से रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को मिलने बुलाया। इसके बाद महिला को धमकी देकर होटल ले गया। यहां बंधक बनाकर उसके साथ दो घंटे तक रेप करता रहा। महिला देर रात घर लौटी तो परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने में गैंगरेप की बात कही लेकिन पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने दी बदनाम करने की धमकी
रेप का यह मामला भोपाल के मंगलवारा इलाके का है। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पीड़िता अस्पताल से लौट रही थी। उसका कोई करीबी परिजन अस्पताल में भर्ती है। घर लौटते समय उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया। पहले तो महिला ने मना किया लेकिन बाद में जब आरोपी ने बदनाम करने की धमकी दी तो वो मिलने चली गई। आरोपी की पहचान हारिस खान के रूप में हुई है।

जबरन होटल ले गया आरोपी
महिला टीला जमालपुर क्षेत्र में रहती है। देर रात उसे आरोपी ने मनोहर डेयरी के पीछे हमीदिया रोड पर बुलाया था। मिलने पर उसने धमकी दी कि, अगर अगर उसकी बात नहीं मानी तो पति की हत्या कर देगा। इसके बाद जबरन महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर एक होटल ले गया। यहां महिला के साथ दो घंटे तक रेप हुआ।

रात करीब 2:30 बजे घर लौटी महिला
महिला के अचानक गायब हो जाने से उसके परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर रात करीब 2:30 बजे महिला अपने घर लौटी। उसने अपने पति और सास-ससुर को आपबीती सुनाई। परिजनों ने मंगलवार थाना पहुंचकर केस दर्ज करवाया। 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पीड़िता के पति और सास-ससुर का कहना था कि, उसके साथ गैंगरेप हुआ है लेकिन महिला ने अपने बयान में रेप की बात कही। उसने अपने बयान में हारिस खान पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

7