Logo
मध्यप्रदेश के भिंड (Bhind) में एक नाबालिग छात्रा के साथ 6 महीने तक रेप।बजरंग दल ने भी मामले में हस्तक्षेप किया है।

Bhind Rape Case: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 6 महीने तक रेप किया गया। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। मामला भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मां को जब पता चला कि, वह गर्भवती है तब रेप की बात का खुलासा हुआ। बाद में उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, लड़की की दोस्ती उसके पड़ोस में रहने वाली दो बहनों से हो गई थी। वे अक्सर उसे अपने घर बुलाती थीं और बाद में उसकी मुलाकात अपने भाई साहिल से करवाई। परिवार ने आरोप लगाया कि एक दिन उन बहनों ने लड़की को अपने घर बुलाया और उसे एक कमरे में अकेला छोड़ दिया, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

बजरंग दल ने पीड़िता का समर्थन किया
घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पीड़िता के समर्थन में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, रौन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है।

दलित लड़की को फंसाया
नीतीश भारद्वाज ने कहा कि जिले में दलित महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस बीच, सुरेंद्र शुक्ला 'भोले' ने कहा कि एक दलित लड़की को कथित तौर पर फंसाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया; संगठन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़ा है।

5379487