पंजाब होली बंपर 2026 के परिणाम 14 मार्च को घोषित किए जाएंगे। पहला पुरस्कार 3 करोड़ रुपये का होगा, जबकि दूसरा पुरस्कार 50 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार 25 लाख रुपये होगा। इसके अलावा चौथे पुरस्कार के तौर पर आठ लॉटरी धारकों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं पांचवें स्थान पर भी 8 विजेताओं को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
यही नहीं, इसके बाद भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा की गई है। अगर आपने भी टिकट खरीदा है, तो आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आज की खबर में आपको लॉटरी में जीती राशि को निकालने का पूरा प्रोसेस भी बताने जा रहे हैं। तो चलिये देरी किए बिना बताते हैं कि लॉटरी विजेताओं को ईनाम की राशि पाने के लिए किस प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।
लॉटरी में जीती राशि को पाने की पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले तो आपको लॉटरी की टिकट खरीदनी होगी। अगर टिकट ही नहीं खरीदी तो ईनाम कैसे मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि पंजाब होली बंपर 2026 की कीमत कितनी है? तो बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी टिकट की कीमत 500 रुपये रखी है। ड्रॉ 14 मार्च की शाीम छह बजे निकाला जाएगा। आगे जानिये विजेताओं की सूची कैसे और कहां पर देखें...
यहां देखें पंजाब होली बंपर विजेताओं की सूची
यह लॉटरी पंजाब सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त है। आप पंजाब स्टेट लॉटरीज डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको पंजाब स्टेट होली बंपर लॉटरी 2026 के विजेताओं की सूची पर क्लिक करना होगा। ड्रॉ के तुरंत बाद ही इस वेबसाइट पर विजेताओं की सूची अपलोड कर दी जाती है।
यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप के मैचों पर जमकर लगवाया सट्टा, अब फाइनल से बाहर होकर पहुंचे सलाखों के पीछे
लॉटरी से जीती राशि का भुगतान कैसे पाएं
लॉटरी परिणाम घोषित होने के बाद विजेता को 30 दिनों के भीतर निदेशक, पंजाब राज्य लॉटरी कार्यालय चंडीगढ़ में अपना दावा प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए आपको punjabstatelotteries.gov.in से दावा पत्र डाउनलोड करके भरना होगा। इसके बाद दावा पत्र, मूल टिकट, पैन कार्ड, आधार कार्ड और लेटेस्ट तस्वीर जमा करनी होगी। इसके बाद आपका दावा भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होते ही आपको टैक्स इत्यादि काटकर राशि मिल जाएगी। वहीं, 10000 से अधिक की राशि का भुगतान सत्यापन के बाद बैंक या डाक के माध्यम से किया जा सकता है।









