Logo
election banner
Betul Bus Truck Collision: शुक्रवार, 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटिंग थी। राजगढ़ से पुलिसकर्मी छिंदवाड़ा चुनाव ड्यूटी पर गए थे। लौटते समय शनिवार, 20 अप्रैल की सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों की बस हादसे का शिकार हो गई।

Betul Bus Truck Collision: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस और होम गार्ड जवानों को ले जा रही एक बस पलट गई। इस हादसे में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये जवान चुनाव ड्यूटी करने के बाद राजगढ़ लौट रहे थे। तभी भोपाल-बैतूल राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास यह दुर्घटना हुई।

सुबह 4 बजे की घटना
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) शालिनी परस्ते ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे हुई। 5 पुलिसकर्मी और 35 होमगार्डों की चुनाव ड्यूटी छिंदवाड़ा में लगी थी। चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद सभी बस में सवार होकर राजगढ़ लौट रहे थे। लेकिन बरेठा घाट के पास ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

8 की हालत गंभीर 
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ कर्मियों का इलाज बैतूल के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि मामूली चोटों वाले कर्मियों का इलाज शाहपुर अस्पताल में किया जा रहा है।
 

5379487