Logo
election banner
Attempt to rape 3 year old girl in Jabalpur: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दुष्कर्म के प्रयास पांच घंटे प्रदर्शन चला। पुलिस आरोपी का बचाव करती दिखी।

Attempt to rape 3 year old girl in Jabalpur: जबलपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। मामले की एफआईआर कराने परिजनों को पांच घंटे तक थाने के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। घटना की जानकारी लगने पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया भी मौके पर पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप पर पुलिस ने कार्रवाई की। बच्ची की मां ने बतया कि थाना प्रभारी बयान बदलने का दबाव बना रहे थे।  

संस्कारधानी जबलपुर में तीन साल की बच्ची से हुई इस घिनौनी हरकत के बाद घामापुर पुलिस का असंवेदनशील चेहरा सामने आया है। बताया गया, आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय थाना प्रभारी पीड़ित परिवार पर ही दाबव बनाने लगे। मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक लखन घनघोरिया की लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप 
स्थानीय लोगों की मानें तो दुष्कर्म के प्रयास की यह घटना गुरुवार को हुई थी। पीड़ित परिवार शाम छह बजे के करीब थाने पहुंचा था, लेकिन देर रात 11 बजे तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित बच्ची की मां की मानें तो थाना प्रभारी बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। वह कह रहे थे कि इससे बदनामी होगी। तुम ऐसा बोलो कि आरोपी मेरा हाथ पकड़ लिया है। आरोपी भी उसी मोहल्ले में रहता है, जहां पीड़िता का घर है। 

5379487