MP Politics News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को फिर झटका, चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली ने भाजपा का थामा दामन

Congress leader joins BJP
X
ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में दशरथ कोली के साथ कई पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा।
MP Politics News:मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ उर्फ संतोष कोली ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ली। कोली के साथ कई पार्षदों ने भी BJP का दामन थामा।

MP Politics News: मध्यप्रदेश की सियासत में दलबदल का दौर जारी है। कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ उर्फ संतोष कोली ने भाजपा जॉइन कर ली है। दशरथ ने रविवार रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ कुछ पार्षदों ने भी कांग्रेस छोड़ दी। बता दें कि अशोकनगर जिले की यह एक मात्र नगर पालिका है, जिस पर कांग्रेस का कब्जा था। जिले में 2 नगर पालिका और 4 नगर परिषद हैं। बता दें कि दशरथ, दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। साथ ही वे पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान के करीबी हैं।

अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं होंगे
अशोकनगर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेरे यहां न रहते जो अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्य हुए हैं वो अब चुनाव परिणाम आने के बाद बर्दाश्त नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक मैं यहां था तब तक ऐसी कोई घटना यहां नहीं घट पाई। मैं अशोकनगर की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मेरे रहते ऐसा कोई कृत्य अशोकनगर में नहीं होने दूंगा। सिंधिया ने भाजपा नेता अमरजीत छावड़ा पर हुए जानलेवा हमले पर भी दुख व्यक्त किया।

पूर्व विधायक सहित 100 नेताओं ने ली थी भाजपा की सदस्यता
शिवपुरी में दो दिन पहले शनिवार को पूर्व कांग्रेस विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत 100 नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। सभी नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा का सदस्यता ग्रहण की थी। सीएम यादव ने पूर्व कांग्रेसी विधायक समेत सभी नेताओं का भाजपा में स्वागत किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story