Gumla Road Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, शादी से लौट रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Gumla Road Accident
X
झारखंड के गुमला में बुधवार (4 दिसंबर) देर रात सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
झारखंड के गुमला में बुधवार (4 दिसंबर) देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई।

Gumla Road Accident: झारखंड के गुमला में बुधवार (4 दिसंबर) देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। भीषण हादसा बसिया थाना क्षेत्र के बसिया मोड़ पर हुआ।

शादी से लौट रहे थे कार सवार
पुलिस के मुताबिक, सिमडेगा में शादी समारोह में शामिल होकर रांची लौट रहे कार गुमला का शिकार हो गए। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बसिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पवन साहू (45), प्रवीण कुमार (55) और रतन घोष (50) की मौत हो गई। तीनों रांची रहने वाले थे। विश्वजीत घोष और असीम घोष की स्थिति गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

ये भी पढें: पिकअप से टकराई कार : मौके पर ही चार युवकों ने तोड़ा दम, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह

दो घायल इलाज के लिए रांची रेफर
कार और ट्रक की टक्कर के बाद तेज आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए। तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। विश्वजीत घोष और असीम घोष को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story