यमुनानगर में नाबालिग पर हमला: जन्मदिन की पार्टी में जाने से मना करने पर दोस्त ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 

A case has been registered in connection with a deadly attack on a youth.
X
युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज। 
यमुनानगर में जन्मदिन की पार्टी में जाने से इनकार करने पर दोस्तों ने युवक पर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

यमुनानगर: जगाधरी की मधुबनी कॉलोनी में बीती रात जन्मदिन की पार्टी में जाने से मना करने पर नाबालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कॉलोनी के ही 17 वर्षीय गौरव को गोली मार दी। बाजू पर गोली लगने के कारण गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों आरोपी नागालिक लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जन्मदिन की पार्टी में जाने से किया था इनकार

जानकारी अनुसार जगाधरी की मधुबनी कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसके एक दोस्त का जन्मदिन था। रात को उसका दोस्त अपने एक अन्य दोस्त के साथ उसके घर पर आया। आरोपियों ने उसे फोन करके घर के बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर आया तो आरोपी दोस्त उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में चलने के लिए कहने लगा। मगर उसने परिवार के डर से पार्टी में जाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसका दोस्त तैश में आ गया।

देसी कट्टे से किया फायर

गौरव ने बताया कि आरोपी ने देसी कट्टा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसकी बाजू पर लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब उसके परिवार के सदस्य व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story