सोनीपत में राष्ट्रीय पक्षी मोर को बनाया शिकार: गोली मारकर की हत्या, गांव के सरपंच ने एक आरोपी को किया काबू

One accused arrested in peacock hunting case.
X
मोर का शिकार करने के मामले में एक आरोपी काबू।
सोनीपत में राष्ट्रीय पक्षी मोर का गोली मारकर शिकार किया गया। हमलावर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। गांव निरथान के सरपंच ने एक आरोपी को काबू कर लिया।

सोनीपत: सदर थाना क्षेत्र के गांव निरथान में राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) का गोली मारकर शिकार किया गया। हमलावर रात के अंधेरे में पक्षियों का शिकार कर रहे थे। पेड़ से गिरे मोर को लेकर आरोपित फरार होने लगे तो गांव के सरपंच ने एक आरोपित को काबू कर लिया। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ओम भठगांव मालायण का निवासी है। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

रात के अंधेरे में कर रहे थे शिकार

गांव निरथान के निवासी राजेश ने बताया कि वह हाल में गांव का सरपंच (Sarpanch) है। रात करीब तीन बजे उसके पास फोन आया कि कुछ लड़के गांव के स्कूल में पक्षियों का शिकार कर रहे है। वह सूचना के बाद मौके पर पहुंचा। जहां स्कूल के अंदर तीन-चार लड़के बरगद के पेड़ पर बैटरी से लाइट मार रहे थे। उसी दौरान दो गोलियां चलने की आवाज आई। जिसके बाद पेड़ से मोर नीचे गिर गया। पक्षियों का शिकार कर रहे लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें से दो-तीन लड़के पेड़ से गिरे मोर को उठाकर फरार हो गए। किसी तरह उन्होंने एक शिकारी को पकड़ लिया।

आरोपियों में तलाश में पुलिस दे रही दबिश

मोर का शिकार करने वाले आरोपी की पहचान ओम निवासी भठगांव मालायाण के रूप में हुई। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया। उसके व अन्य शिकार करने वाले आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई आजाद सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द अन्य आरोपितों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story