haribhoomi hindi news
कुछ लोगों की दिन प्रति दिन नीचे गिरती मानसिकता के कारण जींद के दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म व कुकर्म की घटनाएं सामने आई। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से....

वर्तमान समय में जहां देश इतना प्रगतिशील बनते जा रहे है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों की मानसिकता दिन प्रति दिन नीचे गिरती जा रही है। ऐसा ही कुछ जींद के दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म व कुकर्म की घटनाएं सामने आई जिसने मानवता को शर्मसार किया। जानकारी के मुताबिक युवक ने 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर यह दुष्कर्म किया जिसके बाद दूसरे मामले में दो युवकों ने 11 वर्षीय बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया और बच्ची का वीडियो बनाया। इस वजह से बाकि बच्चों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इन मामलों को संज्ञयान में रखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे दिया 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म को अंजाम

जींद शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को उनकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी और उनके काफी छानबीन करने के बाद भी बच्ची घर पर नहीं लौटी। लेकिन कुछ समय बाद जब बेटी घर लौटी तो उसने बहुत ही हिम्मत जुटाकर बताया करनाल के एक गांव का युवक बंटी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया जिसके बाद वो आरोपी युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। 
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच अधिकारी गीता देवी ने बताया आरोपी बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और इस मामले में अब कोई कोताही नही बरतते हुए जल्द से जल्द आरोपी को ढूंढकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 
 पड़ोस के दो युवकों ने बनाया 11 वर्षीय बच्चे को शिकार, बनाया वीडियो
 
दो युवकों को हवस का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने 11 वर्षीय बच्चे को भी नहीं छोड़ा, मानवता को शर्मसार करने वाले ये युवा आज कि राह पर है इसका अंदाज़ा इसी मामले से लगाया जा सकता है कि तकरीबन एक महीने पहले गाँव के ही रूद और कीमत नामक दो युवकों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और वहाँ रूद ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। जिसके बाद वीडियो भी बनाया पहले तो वो डर के साये में रहा यही नहीं बल्कि सदमे के कारण वह कुछ बोल नही पाया। लेकिन एक महीने बाद जब परिजनों को घटना और वीडियो के बारे में जानकारी दी और इस बात के पता चलते  परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जब पुलिस ने इस मामले की जानकारी हुई तब तुरंत इस कार्यवाही शुरू कर ही।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ। 
 

7