DFSC ऑफिस में थप्पड़ कांड : राशन कार्ड नहीं बना तो दो लड़कियों ने दफ्तर में घुसकर डीएफएससी को मारे थप्पड़, सामान भी तोड़ा

DFSC office sonipat
X
सोनीपत का जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय। फाइल फोटो
सोनीपत के डीएफएससी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए कि सोमवार को उनके ऑफिस में घुसकर दो लड़कियों ने उन्हें थप्पड़ मारे।

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) के दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो लड़कियों ने कार्यालय में घुसकर डीएफएससी पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि लड़कियां कई दिन से राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तर के चक्कर काट रही थी। राशन कार्ड न बनने पर विवाद हुआ तो लड़कियों ने डीएफएससी को थप्पड़ जड़ दिए। डीएफएससी के कमरे से शोर सुनकर कर्मचारी दौड़कर आए। उनके सामने भी लड़कियों ने अधिकारी को कई थप्पड़ मारे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कर्मचारियों के आने पर भी नहीं रुकीं लड़कियां

सोनीपत के DFSC हरवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो लड़कियां राशन कार्ड की समस्या लेकर उनके कार्यालय में आई थीं। उन्हें पूरी प्रक्रिया के बारे में बता दिया गया था। इसके बावजूद एक लड़की 3-4 बार आकर दबाव बनाने लगी। उसे जब फिर प्रक्रिया के बारे में बताया तो वह दरवाजे की ओर चली गई। अचानक उसे पता नहीं क्या सूझा कि वह उल्टी आई और गुस्से में मेज पर रखी चीजों को गिरा दिया। उनका फोन भी नीचे गिर गया। लड़की ने इसके बाद डीएफएससी पर हमला बोल दिया और थप्पड़ मारने लगी। उसके साथ दूसरी लड़की भी थी। शोर सुनकर कार्यालय के दूसरे कर्मचारी भी मौके पर आ गए, लेकिन वह लड़कियां उनके सामने भी नहीं रुकीं। उन्होंने थप्पड़ मारने जारी रखे। बड़ी मुश्किल से लड़कियों को रोका गया। डीएफएससी ने पुलिस को दी शिकायत में इसे सोची समझी साजिश बताया।

पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस

सोनीपत के सिविल लाइन थाना के सब इंस्पेक्टर परविंद कुमार ने बताया कि डीएफएसी हरवीर सिंह ने कार्यालय में हुई घटना को लेकर दो लड़कियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने कार्यालय में जांच के बाद धारा 121(1), 132 और 221 BNS के तहत सोनिया व मोनिका पर मामला दर्ज किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story