haribhoomi hindi news
हरियाणा के नारनौल में शराब के नशे में दो युवक कुएं में कूद गए। एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर रोष।

हरियाणा के नारनौल में मंगलवार सुबह शराब के नशे में दो युवकों के कुएं में कूदने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए पीछे कूदा दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुबह करीब 10 बजे हुई घटना   
घटना मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टिंग स्टेशन की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रविदास मंदिर के पास रहने वाला महेश और मिश्रवाड़ा निवासी सुखीराम अन्य साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी अचानक महेश ने पास ही स्थित पुराने कुएं में छलांग लगा दी।

दोस्त को डूबता देख दूसरे ने भी मारी बाजी महेश को कुएं के पानी में डूबता देख सुखीराम ने उसे बचाने के लिए फौरन पीछे छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद अन्य युवाओं ने तुरंत शोर मचाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलने के तंरत बाद पुलिस ने लिया एक्शन
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुँचाया अस्पताल में एक को मृत घोषित किया। 

डॉक्टरों ने जांच के बाद महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुखीराम की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। "नशेड़ियों का अड्डा बना है बूस्टिंग स्टेशन" इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। 

भाजपा नेत्री ने सुरक्षा की मांग 
भाजपा नेत्री मंजू सोनी ने मांग की है कि इस कुएं और पास स्थित बावड़ी पर तुरंत जाली लगाई जाए ताकि भविष्य में कोई इंसान या पशु इसमें न गिरे।

7