Logo
election banner
Delhi Borders open: किसान आंदोलन को देखते हुए करीब दो हफ्ते पहले सिंघु और टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह सुरक्षा कारणों के चलते सील कर दिया गया था। जिसके चलते दिल्ली से हरियाणा आने-जाने वाले लोगों को भारी जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस ने बीते दिन आम लोगों के लिए राहत भरा कदम उठाया गया।

Delhi Borders Reopen: किसानों के आंदोलन को देखते हुए करीब दो सप्ताह पहले सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सुरक्षा के कारणों के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया था। जिसके चलते आम लोगों भारी जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, बीते दिन शनिवार को आम लोगों के लिए राहत भरी खबर रही। दरअसल, पुलिस ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर सर्विस लेन से सीमेंटेड बैरिकेड और बाकी अवरोधों को हटाना शुरू कर दिया, जिससे आम लोगों को दिल्ली-हरियाणा आने जाने में दिक्कत न हो। दोनों जगहों पर दिल्ली से हरियाणा आने और जाने वाले लोगों के लिए एक-एक सड़क खोल दी गई है। उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस ने ढील दिखाई है। यहां पुलिस ने काफी बैरिकेड्स हटा लिए हैं। 

अन्य रास्तों पर भी मिलेगी ढील

बता दें कि पंजाब-हरियाणा के बॉर्डरों पर डटे किसानों और उनके संगठनों ने दिल्ली कूच फिलहाल कुछ दिन के लिए टाल दिया है। माना जा रहा है कि इसको देखते हुए पुलिस ने आम लोगों को राहत देने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अगली रणनीति के बाद फिर से सुरक्षा बंदोबस्त उसी तरह तैयार कर दिए जाएंगे। दोनों ही बॉर्डर (सिंघु और टिकरी बॉर्डर) पर पूरी तरह शांति है। डे/नाइट शिफ्ट में ड्यूटी दे रहे दिल्ली पुलिस के जवानों और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की संख्या को भी कम किया गया है। जानकारी के मुताबिक अगले दो चार दिनों में बाकी सर्विस लेन और मुख्य रास्तों को भी आम लोगों के खोले जा सकते हैं।

आज शाम तक खुल जाएंगी सड़कें

जानकारी के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के प्रवेश द्वार के रूप में काम करने वाले सिंघु बॉर्डर पर रविवार शाम तक आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए दो लेन खोली जाएंगी। इसी तरह टिकरी बॉर्डर पर पहले ही एक लेन खोली जा चुकी है। इधर, दिल्ली में भी कई सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे। जिसे बीते दिन हटा लिए गए।

जाम से मिलेगी निजात

बता दें कि 13 फरवरी को किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दक्षिण से नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले मोती बाग की सड़क पर बैरिकेड्स लगा रखे। जिसे बीते दिन हटा लिया गया। जिसके आने जाने वाले लोगों को जाम से काफी राहत मिली। पिछले दिनों इन जिन रास्तों पर लोगों को भारी जाम से गुजरना पड़ रहा था। उसी रास्ते से कल लोग फर्राटे भरते नजर आए।  

ये भी पढ़ें:- 29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच, 28 तक के कार्यक्रम तय

jindal steel Ad
5379487