haribhoomi hindi news
मासूम शर्मा और जींद के मुआना गांव के पूर्व सरपंच के साथ के बीच विवाद अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। 

हरियाणा में कार्यक्रमों पर रोक की चेतावनी दी गई है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और जींद के मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच शुरू हुआ 'स्टेज विवाद' अब एक बड़े सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है। मासूम शर्मा द्वारा अपनी विवादित टिप्पणी पर दी गई 'सफाई' ने आग में घी डालने का काम किया है, जिससे हरियाणा की सरपंच एसोसिएशन और भी ज्यादा आक्रोशित हो गई है।

क्या था विवाद की जड़ 

विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था। आरोप है कि स्टेज पर भीड़ बढ़ने पर मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को नीचे उतरने को कहा और माइक पर ऐलान कर दिया कि, “मेरे प्रोग्राम में कोई सरपंच, एमएलए या मंत्री हो, मैं किसी को नहीं मानता।”इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सरपंचों ने इसे पूरे पंचायत तंत्र का अपमान बताया।

 मासूम की 'सफाई' ने बढ़ाई नाराजगी 

विवाद बढ़ने पर मासूम शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि "70 सरपंच हांडै" वाली बात हरियाणा की एक प्रचलित कहावत है, इसे अपमान के तौर पर न देखा जाए। वह मंत्री और एमएलए वाली बात पर आज भी कायम हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई सरपंच उनके समर्थन में भी हैं।

सरपंच एसोसिएशन ने लिया कड़ा फैसला

"गांवों में घुसने नहीं देंगे" सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर गिल समैन ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। जब तक मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा।एसोसिएशन ने एलान किया है कि मासूम शर्मा को किसी भी गांव में कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। गिल ने सरकार से मांग की है कि अभद्र भाषा और 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने वाले गानों और कलाकारों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

हरियाणवी इंडस्ट्री बेंटी दो धड़ों में 

दो धड़ों में बंटी हरियाणवी इंडस्ट्री इस विवाद ने म्यूजिक इंडस्ट्री को भी दो हिस्सों में बांट दिया है।सीएम के ओएसडी व कलाकार गजेंद्र फोगाट और सिंगर राहुल पुट्ठी ने मासूम के व्यवहार की निंदा की है। सिंगर हैरी लाठर मासूम के पक्ष में खड़े नजर आए हैं,जबकि मासूम के भाई विकास शर्मा पहले ही माफी मांग चुके हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7