संयुक्त किसान मोर्चा की चेतावनी: चंडीगढ़ में एंट्री के सभी रास्ते सील, पुलिस ने 100 किसानों को हिरासत में लिया

Farmers  Protest
X
संयुक्त किसान मोर्चा संगठन का धरना प्रदर्शन।
Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से एक सप्ताह तक चलने वाले धरने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कई किसानों को हिरासत में ले लिया गया है।

Farmers Protest: चंडीगढ़ में आज 5 मार्च बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा ( SKM) संगठन अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 34 में एक सप्ताह तक चलने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। किसान काफी लंबे समय से MSP की गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने ऐलान किया है कि वह ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मोहाली से चंडीगढ़ में आएंगे। लेकिन किसानों को चंडीगढ़ प्रशासन ने धरने की परमिशन नहीं दी है। इस बीच पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं।

100 किसान पुलिस हिरासत में

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। यहां तक कि किसान चंडीगढ़ में न घुसें। इसके लिए पुलिस वाहन चालकों के भी ID प्रूफ चेक कर रही है। पुलिस ने मोहाली में रोपड़ से आए 100 किसानों को हिरासत में भी ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने पिंडू संघर्ष कमेटी के मेंबर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किसानों की 15 ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी कब्जे में ले ली हैं। बताया जा रहा है कि किसानों ने अपने ट्रैक्टर की नंबर प्लेट पर रंग किया हुआ है, ताकि CCTV कैमरों से उनकी पहचान न हो पाए।

कार सवार तीन लोगों के पास मिले हथियार

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि 'पुलिस उन्हें जहां रोके वह वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क जाम करने का आरोप लगा पंजाब पुलिस पर किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है।' चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर पुलिस ने नाके पर कार सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों के पास हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने जब उनसे हथियार से जुड़े लाइसेंस मांगें तो तो वह दिखा नहीं पाए। हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बिल्डर के सुरक्षाकर्मी हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ में लगी हुई है।

Also Read: अन्नदाता के लिए खुशखबरी, ओले पड़े तो सरकारी खजाने पर पड़ेंगे... यह दावा कर सीएम सैनी ने किसानों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ पुलिस ने किए 12 रूट डायवर्ट

चंडीगढ़ में किसान घुस न पाए इसके लिए पुलिस 12 रूट डायवर्ट कर दिए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2500 जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। पुलिस ने आज से ही चंडीगढ़ में एंट्री के सभी रास्तों पर बैरिकेड्स भी लगा दिए हैं। हर नाके पर डीएसपी भी मौजूद हैं। पुलिस सभी वाहनों को चेक कर रही हैं। चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव हर रिपोर्ट ले रहे हैं। एसएसपी कंवरदीप कौर भी नाकों पर जाकर सुरक्षा की निगरानी कर रही हैं।

Also Read: जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे, 5 मार्च को किसान करेंगे भूख हड़ताल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story