Logo
election banner
Rohtak Girl Marriage: हरियाणा के रोहतक में आश्रम में रहने वाली एक अनाथ लड़की की शादी जिला प्रशासन ने एप्लीकेशन और इंटरव्यू के माध्यम से दूल्हा चुन कर करवाई।  

Rohtak Girl Marriage: हरियाणा के रोहतक में जिला प्रशासन ने आश्रम में पली-बढ़ी 19 साल की लड़की करिश्मा की शादी करवाई। इस शादी का समारोह शुक्रवार को बाल भवन में आयोजीत किया गया। जहां प्रशासन ने बारात का स्वागत भी किया। दूल्हा और दुल्हन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन के साथ DC अजय कुमार भी आशीर्वाद देने शादी में पहुंचे।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन रंजीता मेहता, माइक्रोन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के एमडी कर्ण विग और उनकी पत्नी निधिमा ने दुल्हन करिश्मा का कन्यादान किया। बता दें कि करिश्मा के लिए दूल्हा आवेदन और इंटरव्यू से चुना गया। वहीं, दूल्हा निक्कू रोहतक के रैनकपुरा का रहने वाला है।

अखबार में छपे थे शादी के विज्ञापन

करिश्मा के लिए वर चुनने की प्रक्रिया बहुत अनोखी थी। महिला आश्रम प्रभारी सुषमा ने बताया कि करिश्मा के लिए दूल्हा ढूंढने का प्रयास DC अजय कुमार ने शुरू किया था। उन्होंने अखबार में विज्ञापन छपवाए। विज्ञापन देखकर लगभग 10 दिन में ही 8 से 10 आवेदन शादी के लिए आ गए थे।

दूल्हे का लिया गया था इंटरव्यू

दूल्हे के लिए CTM मुकुंद तंवर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने युवाओं का इंटरव्यू लिया। लड़के और लड़की को आमने-सामने बैठाकर भी बात करवाई। इन युवाओं में से शॉर्टलिस्ट किए लड़कों में से करिश्मा ने ही अपनी पसंद का वर चुना। अब जाकर निक्कू से करिश्मा की शादी हो गई। रैनकपुरा कॉलोनी निवासी निक्कू गुलिया टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर है। पिता ट्रांसपोर्टर और मां गृहिणी हैं।

Also Read: Surajkund Fair: सूरजकुंड मेला आज से शुरू, द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन, जानें टिकट, टाइम समेत सबकुछ

4 साल से रह रही थी आश्रम में

करिश्मा भी इस शादी से बहुत खुश है। उसका कहना है कि परिवार के रूप में उसे जिला प्रशासन मिला है और जीवनसाथी चुनने में अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान है। वह 4 साल से बाल भवन आश्रम में रह रही थी। इससे पहले वह बाल कल्याण परिषद बहादुरगढ़ में रही थी। करिश्मा ने आगे बताया कि बचपन से उसे कोई मिलने नहीं आया। जिला प्रशासन को उसका एक आधार कार्ड मिला था, जिसमें रोहतक का पता था। इसलिए वह रोहतक आ गई। यहीं रहकर 12वीं तक की पढ़ाई की। 

5379487