Logo
हरियाणा के भिवानी में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तोशाम/भिवानी: क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर सौतेले पिता के खिलाफ पोस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने गांव रिवासा ढाणी के लड़के के खिलाफ भिवानी होटल में ले जाकर गलत काम करने व वीडियो बनाने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। लड़की के सौतेले पिता बिजेंद्र गांव में ही बस अड्डे पर टायर पंचर का काम करता है। वह वहां से घर आया। घर आते ही उसने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। लड़की की मां ने बताया कि जब वह घर आई तो लड़की ने उसे सारी बात बताई। जिसके बाद लड़की की मां ने पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम लड़की व उसकी मां को साथ ले गई। लड़की के पिता की क़रीबन 10 साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से लड़की की मां को बिजेंद्र के पल्ले लगा रखा था।

पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र के दो बच्चे हैं। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर उसके सौतेले पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने गांव रिवासा ढाणी के लड़के के खिलाफ भिवानी होटल में ले जाकर गलत काम करने व वीडियो बनाने की शिकायत पुलिस को दी। लड़की ने बताया कि लड़का उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने इस मामले में भी रिवासा ढाणी के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

5379487