Jind में रिश्ते हुए तार-तार:  पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर चाचा ससुर व बहु ने की आत्महत्या

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
जींद में एक महिला व पुरुष का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा हो रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में जांच शुरू कर दी।

Jind: गांव डूमरखां कलां के खेतों में बीती रात महिला तथा व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला पिछले पांच दिनों से घर से गायब थी। जो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका मिला, वह उसके साथ फंदे पर लटकी महिला का रिश्ते में चाचा ससुर लगता था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

23 फरवरी से गायब थी मृतक महिला

जानकारी अनुसार नरवाना के बाल दिवान कृष्णन स्कूल के साथ गुजरने वाले रास्ते पर गांव डूमरखां कलां खेतों में बीती रात पेड़ पर महिला तथा पुरूष को लोगों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान मूलत: गांव सुदकैन कलां हाल आबाद नरवाना निवासी बलजीत तथा महिला की पहचान गांव की ही सुनीता के रूप में हुई। मृतक बलजीत रिश्ते में सुनीता का चाचा ससुर लगाता था। सुनीता 23 फरवरी देर शाम घर से गायब हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर 25 फरवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। तभी से महिला लापता थी।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को जोड़कर देख रहे लोग

महिला व पुरुष के एक साथ पेड़ पर लटके शवों को देखकर लोग दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने को जोड़कर देखे रहे है। मृतका के पति ने मृतक बलजीत के खेत ठेके पर लिए हुए हैं, जिसके चलते बलजीत अक्सर घर आता-जाता था। इसी कारण महिला के साथ उसकी नजदीकियां हो गई। फिर दोनों ने खेत में देर रात को फांसी लगाकर जान दे दी। बलजीत दो बच्चों का पिता था, जबकि महिला भी दो बच्चों की मां थी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में दोनों मृतकों के शवों का पोस्टर्माटम करा परिजनों को सौंप दिए। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों के शव रात को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। महिला 23 फरवरी से गायब थी। दोनों पक्षों की तरफ से कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story