O’Romeo: फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ की तैयारी में हैं, जो 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस रोमांटिक ड्रामा में दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी और नाना पाटेकर भी हैं। क्या आप जानते हैं कि तमन्ना और विक्रांत ने 'ओ रोमियो' में मुफ्त में काम करने के लिए हामी भरी थी? निर्देशक विशाल भारद्वाज ने खुलासा किया है कि दोनों अभिनेताओं ने फिल्म करने के लिए कोई फीस नहीं ली।
क्यों नहीं ली फीस?
विशाल भारद्वाज ने बताया कि विक्रांत मैसी ने फिल्म में काम करने के लिए पहले ही सालों पहले कमिटमेंट किया था, जब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत कर रहे थे। ‘12th फेल’ की सफलता के बाद, जब उन्हें फिर से फिल्म के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने बिना कोई फीस लिए भूमिका निभाने का निर्णय लिया। भारद्वाज ने यह भी साझा किया कि विक्रांत ने बताया कि उनकी फिल्म ‘मक़बूल’ ने उन्हें फिल्मों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था, इसलिए यह भूमिका उनके लिए व्यक्तिगत महत्व की थी। विक्रांत ने लगभग 8–9 दिन शूटिंग की।
वहीं, तमन्ना भाटिया ने फिल्म के बजट सीमाओं को देखते हुए बिना रिम्यूनरेशन के फिल्म जॉइन की। हालांकि उनका रोल छोटा है, लेकिन कहानी के एक महत्वपूर्ण मोड़ के लिए अहम है। तमन्ना ने लगभग 12 दिन शूटिंग की, और इसके लिए उन्होंने वर्कशॉप्स और रिहर्सल्स में भी हिस्सा लिया।
किसने कितनी ली फीस?
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ में मेन लीड रोल उस्तारा का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर को लगभग 45 करोड़ रुपए फीस मिली है। लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को अफ्शा के रोल के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए दी गए। अविनाश तिवारी को जलाल के किरदार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपए, दिशा पाटनी को लगभग 2 करोड़ रुपए और नाना पाटेकर को इस्माइल खान के किरदार के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए की फीस दी गई।
फिल्म के बारे में
फिल्म का बजट लगभग 75–80 करोड़ रुपए है और बॉक्स ऑफिस पर इसे हिट घोषित करने के लिए 100 करोड़ रुपए की कमाई करना आवश्यक है।
‘ओ रोमियो’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 फरवरी को थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए तैयार है।










