Arijit Singh New song: बॉलीवुड सिंगिंग जगत के सबसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के ऐलान ने लाखों फैंस के दिलों को तोड़ दिया था। इस ऐलान के कुछ ही दिन बाद अभिनेता आमिर खान अरिजीत से मिलने पश्चिम बंगाल स्थित उनके उनके हाल ही में पैतृक घर पहुंचे थे, जिसके बाद कई फैंस के बीच इस मुलाकात को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। आखिरकार इससे पर्दा उठ गया है। आमिर खान ने खुलासा किया है कि अरिजीत ने एक्टर के प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'एक दिन' के लिए एक गाना गाया है।
‘एक दिन’ के लिए अरिजीत की आवाज़
9 फरवरी को आमिर खान प्रोडक्शंस ने बताया की कि अरिजीत ने फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज़ दी है। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें अरिजीत गिटार पकड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आमिर अपने फोन में कुछ दिखाते हुए बातचीत कर रहे हैं।
कैप्शन में लिखा है, “धन्यवाद अरिजीत, हमारी फिल्म ‘एक दिन’ में अपनी आवाज़ देने के लिए। आपके, आपके परिवार और टीम के साथ बिताए 4 दिन जादुई लगे। प्यार, ए।” कैप्शन में भी लिखा गया, “अरिजीत, ‘एक दिन’ के संगीत में इतना दिल लाने के लिए धन्यवाद।”
अरिजीत का संन्यास और आमिर की मुलाकात
अरिजीत ने जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की थी और लिखा था, “मैं खुश हूं यह बताते हुए कि अब मैं किसी नए फिल्मी प्रोजेक्ट में प्लेबैक सिंगर के रूप में काम नहीं लूंगा। यह सफर शानदार रहा।” उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वतंत्र संगीत जारी रखेंगे और पहले से किए गए कमिटमेंट्स पूरे होंगे।
इस ऐलान के कुछ ही समय बाद आमिर खान ने उनके घर की एक निजी मुलाकात की, जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अभिनेता संभवत अरिजीत को फिर से फिल्मी गानों के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
फिल्म एक दिन के बारे में
‘एक दिन’, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा थाई फिल्म 'वन डे' का आधिकारिक रीमेक है और कहानी एक ऐसे शांत स्वभाव वाले पुरुष की है, जिसे अपने प्रियतम के साथ एक दिन बिताने का मौका मिलता है, जो अनकहे भावनाओं और भावनात्मक सफर की शुरुआत करता है। फिल्म का थियेट्रिकल रिलीज़ 1 मई 2026 को तय है।










