रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि जिस तरह सरकार ने 'गन कल्चर' पर लगाम लगाई है, उसी तरह अब प्रदेश में 'गंद कल्चर' (अश्लील कंटेंट) को भी पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
डायल 112 की तर्ज पर बने सिस्टम
जयहिंद ने सरकार को सुझाव दिया कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने के लिए डायल 112 की तरह एक विशेष हेल्पलाइन नंबर या सेटअप जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अश्लील कंटेंट ही समाज में बढ़ते क्राइम और नशे की असली जड़ है।
सिंगर बादशाह पर साधा निशाना
सिंगर बादशाह के मुद्दे पर बोलते हुए जयहिंद ने कहा, "महिला आयोग ने बादशाह को पानीपत बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। क्या उसने सरकार और आयोग को अपनी जागीर समझ लिया है?" उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने बादशाह का केवल एक गाना बंद किया है, जबकि सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत गाने मौजूद हैं जो समाज पर बुरा असर डाल रहे हैं।
विधानसभा सत्र में पॉलिसी बनाने की मांग
नवीन जयहिंद ने मौजूदा विधानसभा सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा:
उन्होंने हैरानी जताई कि विधानसभा सत्र चल रहा है, लेकिन किसी भी विधायक ने इस गंभीर मुद्दे को नहीं उठाया।सरकार को अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त पॉलिसी बनानी चाहिए। अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर सकती, तो प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी।
बच्चों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा
अभिभावकों की चिंता का हवाला देते हुए जयहिंद ने कहा कि अश्लील गानों और वीडियो का सबसे बुरा असर बच्चों की मानसिकता पर पड़ रहा है। वे पढ़ाई से दूर हो रहे हैं। अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो आने वाली पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
सीएम की पत्नी से खास अपील
जयहिंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी से भी इस मुहिम में सहयोग की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह बादशाह के गाने को हटवाने में उनका अहम योगदान रहा है, उसी तरह वे अन्य अश्लील कंटेंट को भी सोशल मीडिया से साफ करवाने में अपनी भूमिका निभाएं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।









