Logo
Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी ध्रुव उर्फ राज उर्फ 'तूफान' को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बवाना हत्याकांड में भी आरोपी अरेस्ट हुआ है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीरपुरी के घोषित अपराधी ध्रुव उर्फ राज उर्फ 'तूफान' को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टलऔर 2 जिंदा कारतूस  बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी तूफान के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कई वारदात में शामिल वॉन्टेड अपराधी 'तूफान' अपने साथियों के साथ भलस्वा इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा शाम करीब 6 बजे भलस्वा डेयरी झील के पास गोल्फ कोर्स रोड पर जाल बिछाया।

आरोपी ने किया भागने का प्रयास 

शाम करीब साढ़े 7 बजे 'तूफान' वहां पर आ गया, जिसके बाद टीम ने उसे घेर लिया। इस बीच आरोपी खुद को बचाने के लिए भागा, लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की जब तलाशी ली गई तो क्राम ब्रांच को उसके कब्जे से एक पिस्टल और मैगजीन में 2 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह किस इरादे से भलस्वा इलाके में आया था। 

बवाना हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बवाना हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड 20 वर्षीय आरोपी निखिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 8 मार्च 2026 को बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निखिल काफी टाइम से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। 

7