Noida News: दिल्ली और नोएडा के लोगों के एक बड़ी खुशखबरी है। जो लोग दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाना होता था तो उन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था या फिर जो लोग यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली की ओर आते थे तो उन्हें भी लगभग ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब जल्द ही यह समस्या खत्म होने वाली है क्योंकि अब आप लोग सीधे ही दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। क्योंकि नोएडा में एक और एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है। यह नया एलिवेटेड रोड लगभग 2 किलोमीटर लंबा होगा। यह चिल्ला एलिवेटेड के रोड के उतरने वाले रैंप से शुरू होकर सेक्टर 94 के गोल चक्कर पर जाकर खत्म होगा।
यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी दिल्ली
वर्तमान समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाने पर काफी जाम का सामना करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण ने इसी समस्या से निजात देने के लिए यह प्लान बनाया है। नोएडा प्राधिकरण का महामाया फ्लाईओवर के पास खत्म होने वाले चिल्ल एलिवेटेड रोड को नोएडा के सेक्टर 94 के गोल चक्कर तक जोड़ने के लिए इस नए एलिवेटेड रोड को बनाने का प्लान बनाया है। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 94 से सेक्टर 150 तक पहले से ही 6 लेन वाला 31 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनाने का प्रस्ताव है। इस तरह से इन दोनों ही रोड के बनने के बाद नोएडा और दिल्ली के रहने वाले लोगों को यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही इन सभी प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का रास्ता भी आसान हो जाएगा।
जाम से मिलेगी मुक्ति
बता दें कि फिलहाल मयूर विहार के रास्ते से नोएडा में प्रवेश करते समय भारी जाम का सामना करना पड़ता है। यह रोड महामाया फ्लाईओवर और नोएडा फिल्म सिटी के रास्ते ग्रेटर नोएडा नोएडा एक्सप्रेसवे तक जाती है। इस रोड पर जाम लगे रहने की वजह से ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती हैं। वहीं जब यह सभी प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे तो फिलहाल आपको जिस जाम का सामना करना पड़ता है उससे राहत मिलेगी।










