Logo
LPG Cylinder Scam: दिल्ली में जल्द LPG सिलिंडर दिलवाने के नाम पर साइबर ठगी की जा रही है, इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

LPG Cylinder Scam: ईरान और इजराइल- अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके चलते भारत पर इसका बुरा असर पड़ा है। ऐसे में लोगों को गैस की किल्लत ना झेलनी पड़े, इसके लिए तेल कंपनियों ने बुकिंग के नियमों में भी बदलाव कर दिया है। लेकिन इस बीच साइबर ठग भी काफी एक्टिव हो गए हैं, जो लोगों को जल्द  LPG सिलिंडर दिलवाने के नाम पर ठग रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर ठग सोशल मीडिया के माध्यम से   कॉल कर जल्दी LPG सिलिंडर दिलवाने या PNG गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर लोगों झांसा दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि सभी लोग सोशल मीडिया विज्ञापन, अनजान कॉल्स या लिंक्स को लेकर सतर्क रहें।

आरोपी कैसे देते हैं झांसा ?

पुलिस का कहना है कि साइबर ठग कॉल करके गैस  एजेंसी से बोलने का दावा करते हैं। कॉल पर ठग कहता है कि कि क्या आपने सिलिंडर बुक कर लिया है? ऐसे में कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति कहता है कि सिलिंडर से क्या मतलब? इस पर ठग कहता है कि क्या आपको पता नहीं है, क्या ईरान युद्ध के कारण भारत में पट्रोल और LPG की भारी कमी हो रही है।

इस पर ठग कहता है कि अगर आपने अभी बुक नहीं किया है तो, आपके कोटे का सिलिंडर किसी और को दे दिया जाएगा।  इसके बाद ठग बैंक डिटेल्स मांगता है और एक लिंक भेजकर पीड़ित को क्लिक करने के लिए कहता है। जैसे ही पीड़ित लिंक पर क्लिक करता है तो ठग उनके फोन को रिमोट पर लेकर बैंक खाते से पैसे निकाल लेता है। 

बुकिंग के लिए मांगते हैं पैसे 

पुलिस अफसरों ने बताया कि साइबर अपराधी वट्सऐप और SMS के माध्यम से  'Pay Now, Get Gas Tomorrow' जैसे मेसेज भेज रहे हैं। जल्द गैस डिलिवरी का लालच देकर एडवांस में पैसा मांगते हैं। वहीं गैस कंपनियों ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उनकी तरफ से बुकिंग करते समय किसी तरह का पैसा नहीं मांगा जाता है। उन्होंने कहा है कि जल्दी गैस डिलिवरी का कोई मेसेज आता है तो इग्नोर करें। इसके अलावा गैस कंपनियों के फर्जी विज्ञापन से भी सावधान रहें। 

ठगी से बचने के उपाय

  • बुकिंग के लिए गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।
  • अनजान वेबसाइट पर कोई भी पेमेंट डिटेल्स ना भरें।
  • किसी के कहने पर OTP और बैंक डिटेल्स शेयर ना करें।
  • किसी अनजान शख्स की कॉल आने पर पैनिक ना हो।  
7