Haryana Police Lathi Charge: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली से लेकर हरियाणा तक आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। पंजाब में भी आप के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। सीएम भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल के परिजनों से मुलाकात की है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता और उनके समर्थकों पर हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की, इसके साथ ही पुलिस ने लाठी भी बरसाए हैं।

कई नेता और कार्यकर्ता घायल 

पुलिस के लट्ठ बरसाने से आप के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कुछ लोगों के सर भी फट गए हैं। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। दरअसल, हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री के निवास के सामने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। आप नेताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां पर पहले से भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

सुशील गुप्ता भी घायल 

पुलिस की लाठीचार्ज में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता भी घायल हो गए हैं। इसी तरह अनुराग ढांडा को भी चोट लगी है। दोनो नेताओं को सरकारी एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, कुरुक्षेत्र के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया हालात का जायजा लिया।

एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास का घेराव के कार्यकर्ता करने आए थे। इस दौरान पुलिस और आप के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झटप हुई है। जिसमें पुलिस और कार्यकर्ताओं को हल्की चोट लगी है। फिलहाल, मामला शांत हो गया है। चुनाव आचार संहिता लगी हुई है, प्रदर्शन नहीं कर सकते थे।

ये भी पढ़ें:- राउज एवेन्यू कोर्ट में ED का बड़ा दावा- केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना

आतिश और सौरभ भारद्वाज भी हिरासत में

वहीं, दिल्ली में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ बीती रात से ही दिल्ली में धारा 144 लागू है। चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है।