Logo
election banner
Opium plants in School: पानीपत के साथ यमुनानगर के एक प्राइवेट स्कूल में अफीम के उगाए जाने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साथ ही पानीपत के स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  

Opium plants in School: हरियाणा के पानीपत के स्कूल में अफीम के पौधे बरामद होने के बाद शनिवार को एक बार फिर यमुनानगर के एक प्राइवेट स्कूल में अफीम के लगभग 100 पौधे उगाए जाने की बात सामने आई है। बताया गया की स्कूल का माली उन पौधों की देख रेख करता था। पर जब यह पौधे बड़े हो गए और इन पौधों पर फूल लगने शुरू हुए तो यह पौधा लोगों के नजर में आए। तब उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ सीआईए वन की टीम भी स्कूल में पहुंची। लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले ही स्कूल प्रबंधन ने इन पौधों को हटा दिया गया। स्कूल प्रिंसिपल से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई, जिसके लिए उन्हें फोन भी किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। बता दें कि यह स्कूल प्रोफेसर कालोनी का एक जाना-माना प्राइवेट स्कूल है।

अभिभावक देखे अफीम के पौधे

स्कूल के गार्डन के में पौधे उगाए जा रहे हैं। इसका पता तब चला जब स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावक वहां गए थे। इसी दौरान किसी अभिभावक ने अफीम के पौधों को पहचान लिया और इसकी पुलिस को दे दी। पुलिस भी इस बात को लेकर काफी हैरान हुई।

स्कूल मैनेजमेंट ने दिए ये तर्क

इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ सीआईए की टीम भी तुरंत मौके  पर पहुंची। वहीं, सीआइए वन के इंचार्ज यादविंद्र सिंह ने जानकारी दी की एक प्राइवेट स्कूल में अफीम के पौधे होने की जानकारी पर मिलने पर वह वहां पहुंचे थे। उनके पहुंचने से पहले ही यह पौधे बगीचे से उखाड़ लिए गए थे। वहां पर उन्हें कुछ नहीं मिला। स्कूल मैनेजमेंट ने तर्क दिया कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था। यह अनजाने में ही उग गए थे।

Also Read: स्कूलों को शिक्षा विभाग का अलर्ट: हरियाणा के शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी, राजकीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाई जाए

पानीपत में भी मिला अफीम

वहीं, शुक्रवार को पानीपत के रिफाइनरी इलाके में भी पुलिस को एक प्राइवेट स्कूल में अफीम के पौधे मिले थे। जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में इस मामले में कार्रवाई की गई। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज कर पुलिस ने सभी पौधों को अपने कब्जे में लेकर उनका वजन करवाया जो 102 ग्राम था। बताया जा रहा है कि स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

5379487