Braj Mandal Yatra 2024 Live: यहां पहुंची ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, चप्पे-चप्पे पर निगरानी, मुस्लिम समुदाय के लोग भी कर रहे स्वागत

Braj Mandal Yatra 2024
X
Braj Mandal Yatra 2024
Braj Mandal Yatra 2024 Live: हरियाणा के नूंह में आज सुबह 10 बजे से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कमांडो और घुड़सवार तैनात रहेंगे।

Braj Mandal Yatra 2024 Live: हरियाणा के नूंह में आज सुबह 10 बजे से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही। इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। बता दें कि नूंह में पिछले साल 31 जुलाई, 2023 को ब्रजमंडल शोभायात्रा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पूरे शहर में कई घंटों तक बवाल हुआ। 150 से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया गया, 7 लोगों की मौत भी हुई। इसके अलावा 60 से अधिक एफआईआर और सैकड़ों गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन इस साल ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी।

Nuh Jalabhishek Yatra Live

मुस्लिम समुदाय के लोग भी कर रहे स्वागत

ब्रजमंडल यात्रा का जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोग भी स्वागत कर रहे हैं। इसके साथ ही हिंदू मुस्लिम भाईचारे के नारे भी लगाए जा रहे हैं।

फिरोजपुर झिरका के शिव मंदिर के पास पहुंची यात्रा

ब्रजमंडल यात्रा नूंह से 35 किलोमीटर दूर फिरोजपुर झिरका के शिव मंदिर के पास पहुंच गई है। इसके बाद यात्रा फिरोजपुर झिरका से वापस 15 किलोमीटर होते हुए बड़कली से 35 किलोमीटर दूर पुन्हाना खंड के सिंगार गांव स्थित मंदिर पहुंचेगी। पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में यात्रा की समाप्ति होगी।

शांति और सद्भाव कायम- मंत्री संजय सिंह

हरियाणा के मंत्री संजय सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पिछली बार कुछ अव्यवस्थाओं के कारण इस बार सरकार को कुछ प्रशासनिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, लेकिन क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम है।

नूंह में निकाली जा रही है ब्रजमंडल यात्रा

नूंह के पांडवकालीन शिव मंदिरों में ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा नलहड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद शुरू हो गई है। यह यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। वहां जलाभिषेक के बाद पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में यात्रा की समाप्ति होगी।

नूंह के एसपी विजय प्रताप ने दी यह जानकारी

नूंह के एसपी विजय प्रताप ने कहा कि पुलिस टीमें तैयार हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन के जरिए वीडियो निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड और घुड़सवार सशस्त्र पुलिस को भी तैनात किया गया है।



यात्रा से पहले कैसी है स्थिति

नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि यात्रा से पहले स्थिति बहुत शांतिपूर्ण है। दोनों समुदाय (हिंदू और मुस्लिम) यात्रा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर कई स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसके साथ ही कई खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

2 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

इस शोभायात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में 2 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन से यात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 2 दर्जन से अधिक जगहों पर नाके लगाए गए हैं।

जिले में इंटरनेट सेवा बंद

पिछले साल यात्रा के दौरान हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए जिले में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जिले में 21 जुलाई शाम 6 बजे से 22 जुलाई शाम 6 बजे तक 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है।

पैरामिलिट्री फोर्स, कमांडो और घुड़सवार तैनात

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स, कमांडो और घुड़सवार तैनात किए गए हैं। ड्रोन के जरिए पूरे नूंह और अरावली की पहाड़ियों की निगरानी की जा रही है। जिले में जमीन से आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा

नूंह के पांडव कालीन महादेव मंदिर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आज सुबह 10 बजे से आयोजन होगा। यह यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। यह शोभायात्रा 80 किमी की होगी। इसके लिए आयोजकों को 5 घंटे की अनुमति दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story