Logo
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज सिरसा आईं, उनका रोड शो फ्लॉप शो साबित हुआ।

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी सिरसा में पहुंचीं और पार्टी उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में रोड शो निकाला। प्रियंका के प्रदेश में रोड शो की सीएम नायब सैनी फ्लॉप शो बताया है।

प्रियंका गांधी रोड शो हुआ फ्लॉप - नायब सैना

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज सिरसा आईं, उनका रोड शो फ्लॉप शो साबित हुआ। वह जनता का समर्थन नहीं जुटा पाईं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। सीएम ने आगे कहा कि आज हरियाणा और पूरा देश को प्रधानमंत्री मोदी और उनकी गारंटी पर भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया।

बीजेपी की राजनीति से थके लोग- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को सिरसा में रोड शो के लिए पहुंचीं। इस रोड शो में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ एक लहर है। पूरे देश में लोग बीजेपी की राजनीति से थक गए हैं। ये सत्ता की राजनीति तो करते हैं, सत्ता पाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ चुकी है। इस सबसे लोग थक चुके हैं, इसलिए अब बदलाव आएगा।

प्रदेश में साइलेंस पीरियड लागू

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में 25 मई को वोटिंग होगी। मतदान से पहले चुनावी प्रचार थम गया है। प्रदेश में रोड शो, जनसभा, जुलूस सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लग गई है। प्रदेश में अब साइलेंस पीरियड लागू हो गया है। वोटिंग से 48 घंटे पहले तक का समय साइलेंस पीरियड होता है। इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की ओर से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होती।

5379487