जीत के बाद दिग्गजों से मिले नायब सैनी: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का लिया आशीर्वाद

CM Naib Saini meeting the President and Prime Minister.
X
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलते सीएम नायब सैनी। 
सीएम नायब सैनी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा को शानदार जीत मिलने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शीर्ष नेताओं का शॉल ओढ़ाकर व भगवान कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा को मिले जनादेश को लेकर चर्चा की और हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी की नीतियों पर लोगों को भरोसा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसे की जीत है, सुशासन की जीत है, समानता की जीत है और गरीब-कल्याण की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर अथक परिश्रम करते हुए नए क्षितिज को छू रहा है। हरियाणा में जीत की शानदार हैट्रिक ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व तथा सुशासन व विकास की नीतियों में है।

तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश व प्रदेश के लोग स्नेह करते हैं और यह उसी का परिणाम है कि हरियाणा के अंदर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई। उन्होंने हरियाणा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story