Mahendragarh: सीजन की महेंद्रगढ़ में सबसे ठंडी रात और नारनौल में सबसे गर्म दिन, जमाव बिंदु की तरफ बढ़ रहा रात का पारा

Dew water collected on tree branches
X
सोनीपत में ठंड के कारण सोमवार सुबह पेड़ की टहनियों पर जमा ओस का पानी।
18 व 19 जनवरी से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से आमजन को राहत के आसार बन रहे हैं।

Weather News। उत्तरी बर्फिली हवाओं ने अपना कहर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों बरपाया हुआ है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम देखने मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया वैसे ही हिमालय की उत्तरी बर्फिली हवाओं का आगाज एक बार फिर से उत्तरी मैदानी राज्यों पर देखने को मिला। सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान एक बार फिर से धड़ाम होने लगें हैं। रात्रि तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गए हैं। सोमवार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस सम्पूर्ण 4.0 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गए हैं। कुछ स्थानों पर पाला जम गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में लगातार रात्रि तापमान लुढ़क रहे हैं। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडी रातें जिला महेंद्रगढ़ की रही है यहां नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश 1.8 डिग्री सेल्सियस और 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कोहरे से रफ्तार पर लगा ब्रेक

उत्तरी जिलों में वायुमंडल की ऊपरी सतह पर कोहरे की सफेद परत बनीं हुईं जबकि दक्षिणी जिलों में निचले स्तर पर कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से रफ्तार पर ब्रेक और परिवहन के साधन रेंगने को मजबूर हुए। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शीतलहर से गंभीर शीतलहर, अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज़ किए हुए। कुछ स्थानों पर कोहरा व कोल्ड डे और पाला जमने की स्थिति बनी हुई हैं यानि ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। क्योंकि सम्पूर्ण राज्य में उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व सभी जिलों में रात्रि तापमान लुढ़क कर 0.4 डिग्री सेल्सियस से 4.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आने वाले तीन दिनों के दौरान अभी आमजन को हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहें। हालांकि सम्पूर्ण इलाके में लगातार सूर्य की चमकदार सुनहली धूप खिली रहने से आमजन को दिन में राहत जरूर मिली है।

बादलवाई भी देखने को मिलेगी

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कल रात्रि को सक्रिय होने से आंशिक बादल वाही जरुर देखने को मिलेगी परन्तु रात्रि ठंड से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहें पारा लुढ़क रहा है और पाला जमने की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सुबह के घंटों उपरी और निचले स्तर पर कोहरा भी देखने को मिलेगा 18 व 19 जनवरी से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से आमजन को राहत के आसार बन रहे हैं। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमश 21.0 डिग्री सेल्सियस और 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जिला महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ की रात सबसे ज्यादा ठंडी और नारनौल के दिन सबसे ज्यादा गर्म बने हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story