Logo
election banner
हरियाणा पंजाब सीमा के शंभू बार्डर पर किसानों के धरने में रविवार को अमृतसर के 71 वर्षीय किसान दया सिंह की हार्ट से मौत हो गई। मोहड़ा मंडी में आयोजित समागम सभा में पहुंचे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पूरे देश में क्लश यात्रा व शहीदी समागन करवाएंगे तथा गांवों में भाजपा गठबंधन नेताओं का विरोध करेंगे।

अंबाला। हरियाणा पंजाब की सीमा के शंभू व खनौरी बार्डर पर किसान आंदोलन पार्ट-2 में किसानों के धरने के 46वें दिन रविवार को शंभू बार्डर पर हार्ट अटैक से अमृतसर पंजाब के 71 वर्षीय किसान दया सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मोहड़ा अनाज मंडी में आयोजित समागम में पहुंचे किसान नेता सरवन सिंह पढ़ेर ने कहा कि किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। चुनाव के दौरान गांवों में भाजपा गठबंधन का विरोध होगा तथा शांतिपूर्ण तरीक से नेताओं से सवाल पूछे जाएंगे। आज हर कोई हमारी बात करता है, फिर चाहे बात हमारे पक्ष में हो या हमारे विरोध में। यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। सरकारी खौफ के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने सरकार का घमंड तोड़ दिया तथा जब तक सरकार रास्ता नहीं खोलेगी, हम बैठे रहेंगे। शांतिपूर्ण आंदोलन करना हमारा मौलिक अधिकार है तथा दिल्ली में आंदोलन के लिए रास्ता मिलने तक हम बार्डर पर डटे रहेंगे तथा आने वाले समय में अगली रणनीति का खुलासा करेंगे।

समागम को लेकर पुलिस अलर्ट 

मोहड़ा अनाज मंडी में रविवार को होने वाले श्रद्धांजलि समागम को लेकर पुलिस अलर्ट पर रही। समागम स्थल के आसपास पूरी तैयारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी सभावित स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि पुलिस ने समागम स्थल पर जाने से किसानों को नहीं रोका। समागम में किसानों ने मौन धारण कर शुभकरण को याद किया। रविवार को शंभू बार्डर पर अपनी जान गंवाने वाले दया सिंह को भी किसानों ने याद किया।

ऐसे ही चलता रहेगा मोर्चा 

किसान नेता सरवन सिंह पढ़ेर ने कहा कि उनका मोर्चा इसी प्रकार से चलता रहेगा। यह आंदोलन केवल पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों का है। पूरे देश में क्लश यात्रा व शहीदी समागम कार्यक्रम व महापंचायतें होंगी। चुनाव के बाद देश में नई सरकारी आएगी, नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा, हम किसानों का झंडा टैक करवाएंगे। फिर चाहे विपक्ष वाले हो या सत्तापक्ष वाले। यही हमारी नई रणनीति का हिस्सा है। मोर्चा इसी तरह से चलते रहेरा। यह भी रणनीति का नया हिस्सा है कि देश में नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा व नई सरकार आएगी। हम किसान मजदूर का झंडा टैग करवाएंगे। चाहे विपक्ष वाले हो चाहे सरकार वाले होंगे।

13 फरवरी को बार्डर पर पहुंचे थे किसान

पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए 13 फरवरी को शंभू व खनौरी बार्डर पर पहुंचे थे। जहां हरियाणा सरकार ने उन्हें रोक दिया था। दिल्ली कूच को लेकर किसानों व पुलिस के बीच कई बार झड़प भी हुई। जिसमें पंजाब के युवा शुभकरण की मौत हुई थी तथा दर्जनों किसान व पुलिस कर्मी घायल हुए थे। रविवार को हर्ट अटैक से शंभू बार्डर पर किसान दया सिंह की भी मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।/p>

jindal steel Ad
5379487