Gohana में मासूम को लगी गोली: गांव लाठ में डेढ साल के बच्चे की बाजू में मारी गोली, अस्पताल में उपचाराधीन 

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
गोहाना में घर पर डेढ़ साल के बच्चे को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया। मां और दादा उसे गांव खानपुर कलां स्थित अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार करवाया।

Gohana: गांव लाठ में घर पर डेढ़ साल के बच्चे को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया। मां और दादा उसे गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल लेकर गए। दोनों ने पुलिस को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस के एएसआइ की शिकायत पर बच्चे के पिता पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आरोपी पिता की तलाश कर रही है।

बच्चे को गोली मारने की मिली पुलिस को सूचना

सदर थाना गोहाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव लाठ के लगभग डेढ साल के बच्चे अयांस को गोली लगी है। घायल बच्चे को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसआइ नीरज पुलिस टीम के साथ अस्पताल गए। वहां पर अयांस के साथ उसकी मां हिमांशी और दादा जोरा सिंह मिले। पुलिस ने दोनों से गोली लगने के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। पुलिस गांव लाठ में अजय के घर पहुंची और जांच की। घटनास्थल पर खून के निशान मिले। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पिता द्वारा गोली मारने की बात आई सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि अयांस को उसके घर पर ही गोली मारी गई है। गोली उसके पिता अजय ने ही चलाई थी। अयांस का जन्म 22 अगस्त 2022 को हुआ था। एएसआइ नीरज की शिकायत पर अजय के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चे के पिता के नाम लाइसेंस हथियार नहीं है। इसलिए गोली अजय ने अवैध हथियार से चलाई है। पुलिस मामले में आरोपी पिता की तलाश कर रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story