Logo
मासूम शर्मा और राहुल पुट्ठी के बीच का विवाद अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह गांवों की चौपाल और पंचायतों तक पहुंच गया है।

हाल ही में हुए मासूम शर्मा विवाद के बीच राहुल पुट्‌ठी भी चर्चा का विषय बने हुए है। लेकिन राहुल नाम विवादों का नहीं बल्कि सराहना का विषय बना है। हाल ही में राहुल पुट्ठी ने सरपंचों के सम्मान में एक गाना बनाया जिससे खुश होकर हांसी के गांव पुट्ठी में एक विशाल पंचायत की  गई जिसमें राहुल पुट्ठी का भव्य सम्मान किया गया। इस पंचायत में न केवल ग्रामीण, बल्कि क्षेत्र के कई सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। पंचायत ने राहुल के स्टैंड की सराहना करते हुए उन्हें चद्दर ओढ़ाकर सम्मानित किया और 51,000 रुपये की सम्मान राशि भेंट की।

आखिर क्या रही विवाद की असली वजह
राहुल पुट्ठी मासूम शर्मा के सरपंचो के साथ किये गये दुर्व्यवहार से काफ़ी आहत थे जिसका उन्होंने जमकर विरोध किया। विवाद की असल वजह बताते हुए कहा कि "स्टेज बड़ा या जनप्रतिनिधि?"इस वजह से राहुल ने मासूम शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। 

राहुल ने कहा "मासूम शर्मा ने एक स्टेज शो के दौरान कहा था कि वह सरपंचों, विधायकों और मंत्रियों को कुछ नहीं मानते, उनके लिए केवल उनका स्टेज ही सर्वोपरि है। यह चुने हुए जनप्रतिनिधियों और समाज का अपमान है।" इसी बयान के विरोध में राहुल ने सरपंचों के सम्मान में एक गाना रिलीज किया था,जिसके बाद दोनों गायकों के बीच ठन गई।

राहुल ने कही दो-टूक बात
राहुल ने मासूम शर्मा के संदर्भ में आगे बात करते हुए कहा कि "माफी से कम कुछ मंजूर नहीं" इसके साथ ही बता दें कि राहुल ने मांग की है कि मासूम शर्मा को सभी सरपंचों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।  
राहुल ने स्पष्ट किया कि वह व्यक्तिगत तौर पर कोई समझौता नहीं करेंगे। इस पर फैसला अब सरपंच संघ और जनप्रतिनिधि ही लेंगे।

राहुल ने किया गन कल्चर पर प्रहार
राहुल ने सरकार द्वारा गन कल्चर वाले गानों पर की जा रही सख्ती का समर्थन करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा ऐसे गाने मासूम शर्मा के ही हैं। लाइसेंसी हथियारों और गनमैन के साथ रील बनाना समाज को गुमराह करना है। इससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक मासूम शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने कहे शब्दों को वापस लेने की बात कही है, लेकिन दूसरी तरफ राहुल पुट्ठी का कहना है कि बात वापस लेने से सरपंचों के आत्म-सम्मान को लगी ठेस दूर नहीं होगी। 

 अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487