Logo
election banner
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान कृष्ण ने विश्व के सभी जीव जंतुओं के कल्याण व धर्म की रक्षा के लिए अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित किया था। गीता विश्व की सभी समस्याओं की कुंजी है।

Kurukshetra : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान कृष्ण ने विश्व के सभी जीव जंतुओं के कल्याण व धर्म की रक्षा के लिए अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित किया था। गीता विश्व की सभी समस्याओं की कुंजी है। गीता का उपदेश देश व विश्व के कोने कोने से युद्ध जैसी विभिषिका को खत्म करने में सक्षम है तथा देश व दुनिया में गीता व सनातन का प्रचार करने में संत महात्माओं का अहम योगदान है। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान उपस्थित सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता व रक्षा के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कई कदम उठाए है। जिनमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करना, अध्योध्या में राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक खत्म करना, काशी कॉरिडोर का निर्माण कर धर्म व संस्कृति की रक्षा का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकतर विद्वानों का मानना है कि गीता विश्व की सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर सदियों पूर्व जो उपदेश अर्जुन को दिया था, उसे आजाद भारत के 75 साल के इतिहास में पुन स्स्थापित करने में ज्ञानानंद जैसे अनेक संत महात्माओं की अहम भूमिका रही है। यह सच है कि गीता के उपदेश में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित किया था। यह युद्ध व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि विश्व के समस्त जीव जंतुओं के कल्याण तथा धर्म की रक्षा के लिए किया गया था। 2016 से हर वर्ष अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बाबा रामदेव व स्वामी ज्ञानानंद सहित अन्य नेताओं व संत महात्माओं ने गीता के ज्ञान व उसके जीवन में महत्व को लेकर अपने विचार रखे। 

5379487