हरियाणा में लोकसभा चुनाव: 'जिसने जीता हिसार, प्रदेश में उसकी बनेगी सरकार', बरवाला में बोले पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा

Hisar lok Sabha Election
X
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार लोकसभा के बरवाला में रैली करते हुए लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को वोट करने की अपील की।

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है। प्रदेश में राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा हिसार लोकसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की रैली को संबोधित किया।

बीजेपी पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार लोकसभा के बरवाला में रैली करते हुए लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को वोट करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था और खिलाड़ियों का अपमान किया जा रहा।

उन्होंने दावा किया कि हिसार में जो भी जीतेगा, हरियाणा में उसकी ही सरकार बनेगी। हिसार किसान मूवमेंट का गढ़ रहा है यहां की राजनीति तय करेगी कि हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी। इसलिए हिसार से कांग्रेस का जीतना बहुत जरूरी है। हुड्‌डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री पद पाने के लिए नहीं, बल्कि संविधान को बचाने के लिए बना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हवा चल रही है, इस बार केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी।

हरियाणा पहले नौकरी और खेल में नंबर वन था, अब बेरोजगारी में है

हुड्डा ने कहा कि पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति नौकरी और खेल में नंबर एक था, लेकिन आज बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था और खिलाड़ियों के अपमान में नंबर एक पर है। उन्होंने ने कहा कि मैंने हर जगह सवाल पूछा है हरियाणा की 36 बिरादरी ने क्या फैसला किया है। किसकी सरकार बनेगी, सबने यही कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story