Haryana Weather: हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, 4 और 5 जनवरी को हो सकती है बारिश

Haryana weather imd Cold Wave and dense Fog Alert
X
हरियाणा में 31 दिसंबर का मौसम।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। जिसके चलते घना कोहरा और ठंडे दिन का अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Update:हरियाणा में मंगलवार को घना कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी चंडीगढ़ ने 15 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे के साथ शीललहर का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है और वो सर्दी से खुद को बचाने के लिए अलाव या रूम हीटर का सहारा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आतिशी ने दिया LG की चिट्ठी का जवाब: दिल्ली की सीएम बोलीं- राजनीति करने की बजाय दिल्ली की बेहतरी पर दीजिए ध्यान

दरअसल, मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंड़ीगढ़, पंचकूला, अंबाला,हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतहलर और ठंडे दिन का अलर्ट जारी किया है।

जिला मौसम अलर्ट अधिकम तापमान न्यूनतम तापमान
चंड़ीगढ़
राजधानी
ठंडा दिन 18 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस
पंचकूला ठंडा दिन 17 डिग्री सेल्सियस 05 डिग्री सेल्सियस
अंबाला ठंडा दिन 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
यमुना नगर ठंडा दिन 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
कुरुक्षेत्र ठंडा दिन 17 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
कैथल ठंडा दिन 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
कनराल ठंडा दिन 16 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़ ठंडा दिन 18 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस
रेवाड़ी ठंडा दिन, घना कोहरा 17 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
झज्जर ठंडा दिन, घना कोहरा 17 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम घना कोहरा 16 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
मेवात ठंडा दिन 16 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
पलवल ठंडा दिन 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद -------- 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
रोहतक घना कोहरा,ठंडा दिन 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
सोनीपत -- 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
पानीपत -- 16 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
सिरसा घना कोहरा 17 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद घना कोहरा 17 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
हिसार घना कोहरा 16 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस
जींद घना कोहरा, ठंडा दिन 17 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
भिवानी घना कोहरा 17 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस

हरियाणा में चार और पांच जनवरी को हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 3 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके चलते शीलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं 1 जनवरी से पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश, जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story