Haryana Election Voting Percentage: हरियाणा में 67 प्रतिशत हुआ मतदान, फिर भी नहीं टूट पाया पिछले विधानसभा चुनाव का यह रिकॉर्ड

haryana assembly election voting percentage
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को होंगे घोषित
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 67 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो पिछले विधानसभा चुनाव 2019 की तुलना में एक प्रतिशत कम है।

Haryana Election Voting Percentage: हरियाणा में शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ। इस दौरान प्रदेश के करीब 67 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 68.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में एक प्रतिशत कम है। आंकड़ों की मानें, तो प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट फतेहाबाद जिले में डाले गए। यहां 74.51 प्रतिशत वोटिंग हुई और सबसे कम वोट फरीदाबाद में डाले गए। यहां केवल 55.46 प्रतिशत वोटिंग हुई। आइए जानते हैं प्रदेश के किन जिलों में कितने प्रतिशत वोटिंग हुई।


जिला वोटिंग प्रतिशत

फतेहाबाद 74.51 प्रतिशत

पलवल 73.36 प्रतिशत

यमुना नगर 23.27 प्रतिशत

सिरसा 73.09 प्रतिशत

मेवात 72.83 प्रतिशत

कैथल 72.21 प्रतिशत

जींद 70.64 प्रतिशत

महेंद्रगढ़ 70.47 प्रतिशत

भिवानी 70.28 प्रतिशत

हिसार 69.94 प्रतिशत

पंचकूला 68.70 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र 68.61 प्रतिशत

पानीपत 67.98 प्रतिशत

अंबाला 67.5 प्रतिशत

रोहतक 66.46 प्रतिशत

रेवाड़ी 66.32 प्रतिशत

झज्जर 65,47 प्रतिशत

करनाल 65.58 प्रतिशत

सोनीपत 64.52 प्रतिशत

चरखी दादरी 63.74 प्रतिशत

गुरुग्राम 57.73 प्रतिशत

फरीदाबाद 55.46 प्रतिशत

आठ अक्टूबर को आएगा हरियाणा विधानसभा चुनावों का रिजल्ट

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ है। चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि पार्टी 10 साल बाद हरियाणा की सत्ता में वापसी करने वाली है। वहीं बीजेपी का दावा है कि प्रदेश में एक बार भी सत्ता में लौटेगी और हैट्रिक लगाई। अब ये तो आठ अक्टूबर की शाम को ही स्पष्ट हो सकेगा कि हरियाणा में बीजेपी या कांग्रेस पार्टी में से किसकी सरकार बनेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story