हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 25 फीसदी बढ़ाया गया ग्रेच्युटी भुगतान, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा

CM Saini gave appointment letters to New Patwaris
X
सीएम सैनी।
Haryana Gratuity Payment Increased: हरियाणा सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा को 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जानिये ग्रेच्युटी भुगतान से जुड़ी तमाम जानकारी।

Haryana Gratuity Payment Increased: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि वर्करों के लिए मृत्यु- सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की सीमा को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। इस फैसले को हरियाणा सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। ग्रेच्युटी के कुछ नियम हैं जिनके बारे में यहां बताया गया है।

ग्रेच्युटी भुगतान क्या है ?

जानकारी के मुताबिक, पहले मृत्यु- सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये थी। जिसे अब 25 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी साल से हरियाणा सरकार के इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को रिटायर्ड होने पर 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है।

ग्रेच्युटी एक ऐसी लाभ योजना है, जिसे कर्मचारियों को तब दिया जाता है जब वह रिटायर्ड हो जाते हैं। इसके अलावा अपने पद से त्यागपत्र देने पर या सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद कर्मचारियों को ग्रेच्युटी आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाती है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी, ताकि भविष्य में उन्हें किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

Also Read: हरियाणा के गांवों को मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट, BSNL के साथ मिलकर शुरू होगी योजना, किसानों को भी मिलेगा लाभ

किसे मिलेगी सहायता ?

ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम 1972 के तहत लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत अगर कोई कर्मचारी किसी संस्था में 5 साल या उससे ज्यादा समय तक काम कर लेता है तो उसे ग्रेच्युटी भुगतान किया जाता है। यह भुगतान कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के तौर पर काम करता है।

Also Read: नए साल से पहले हरियाणा की बेरोजगार महिलाओं को सैनी सरकार का तोहफा, आत्मनिर्भर बनने को करना होगा ये काम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story